नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- संविधान में संशोधन का बिल लोकसभा में पास नहीं हो पाया है। इसके अगले दिन कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने सरकार को चुनौती दी है। प्रियंका ने कहाकि सरकार सोमवार को वह बिल लेकर आए, जिसे 2023 में सभी दलों ने समर्थन दिया था। सोमवार को ही संसद बुलाई जाए, हम सभी इसको समर्थन देंगे। प्रियंका ने भाजपा नीत एनडीए पर आरोप लगाया कि वह पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु के वोटरों को गुमराह कर रही है। उन्होंने कहाकि विपक्ष पर आरोप लगाया जा रहा है कि वह महिला विरोधी हैं। जबकि यह बिल्कुल भी सही नहीं है। जिस पुराने बिल की बात प्रियंका कर रही हैं, वह नारी शक्ति वंदन अधिनियम है, जो 2023 में पास हुआ था। इसमें महिलाओं के लिए संसद और राज्य विधानसभाओं में 33 फीसदी आरक्षण की बात कही गई है। संघीय ढांचे को बदलने का षडयंत्रप्रियंका ने शनिवार को कहाकि महि...