नई दिल्ली, मई 18 -- नई दिल्ली प्रमुख संवाददाता सप्ताह के पहले दिन मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता सहित कैबिनेट मंत्रियों एवं वरिष्ठ अधिकारियों ने दिल्ली मेट्रो से सफर किया। इस यात्रा के दौरान उन्होंने लोगों से अपील की कि सभी नागरिक यथासंभव सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक उपयोग करें। इससे न केवल देश के लिए ईंधन की बचत होगी, बल्कि दिल्ली में प्रदूषण और ट्रैफिक जाम जैसी समस्याओं को कम करने में भी बड़ी मदद मिलेगी। यह भी पढ़ें- दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने शुरू किया 'मेट्रो मंडे' अभियानमुख्यमंत्री का संदेश 'मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने 'मेट्रो मंडे' पहल में भाग लेते हुए सार्वजनिक परिवहन, ईंधन संरक्षण और जिम्मेदार नागरिक भागीदारी का संदेश दिया। मुख्यमंत्री सुबह के समय अपने आवास से लोक निवास में उपराज्यपाल सरदार तरनजीत सिंह संधू की अध्यक्षता में ...