शाहजहांपुर, मार्च 31 -- शाहजहांपुर। हाई स्कूल तथा इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है। उसी क्रम में सोमवार को छह परीक्षा केंद्रों पर हाई स्कूल में 32613 तथा इंटरमीडिएट में 12878 उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया गया। वहीं सोमवार को परीक्षकों की संख्या बेहद कम रही। सोमवार को 2326 आवंटित परीक्षकों के सापेक्ष मात्र 788 परीक्षक ही उपस्थित रहे। डीआईओएस हरिवंश कुमार उत्तर पुस्तिकओं का मूल्यांकन कार्य किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...