बोकारो, मार्च 10 -- सोमवार को दोपहर बाद हुई छिटपुट बारिश ने लोगो को गर्मी से राहत दी। शाम करीब 4 बजे आसमान में काले बादल छाने लगे। जिसके बाद तेज हवाओं के साथ बारिश शुरू हुई। अचानक हुई बारिश ने लोगो की परेशानी बढ़ा दी है। गत तीन दिनों के दौरान जिले के न्यूनतम तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही थी। बारिश के बाद लोगो को राहत मिली है। बारिश की वजह से महज एक दिन में ही न्यूनतम तापमान घटकर 19 डिग्री सेल्सियस गिर गया। रविवार को जिले का अधिकतम तापमान 34 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस था। वहीं सोमवार को बोकारो का अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। यह रविवार की तुलना में 4 डिग्री सेल्सियस कम है। बारिश के बाद रात्री को ठंड ने एक बार फिर दस्तक दे दी। शाम को 4.30 बजे हुई ब...