नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- भारतीय शेयर बाजार में सोमवार 7 सितंबर 2026 को कई कंपनियों के शेयरों में कारोबारी गतिविधियां तेज रह सकती हैं। कंपनियों की ओर से मिले नए ऑर्डर, उत्पादन के आंकड़े, अमेरिकी FDA की मंजूरी, नए प्रोजेक्ट और निवेश से जुड़े अपडेट के कारण RVNL, मझगांव डॉक शिपबिल्डर्स, टाटा मोटर्स, JSW स्टील, लुपिन और आयशर मोटर्स (Eicher Motors) समेत कई स्टॉक्स निवेशकों के रडार पर रहेंगे। आपको बता दें कि RVNL को Rs.903 करोड़ का बड़ा लेटर ऑफ अवार्ड (Letter of Award) मिलने और मझगांव डॉक (Mazagon Dock) को Rs.118 करोड़ का ऑर्डर मिलने से दोनों शेयरों में बाजार की नजर रह सकती है। RVNL (Rail Vikas Nigam) ने बताया कि उसे SJVN थर्मल प्राइवेट लिमिटेड से Rs.903 करोड़ का लेटर ऑफ अवार्ड मिला है। यह काम बिहार के 1,320 MW बक्सर थर्मल पावर प्रोजेक्ट से जुड़ा...