कौशाम्बी, मई 16 -- विकास खंड कड़ा सभागार में सोमवार को दिव्यांग मूल्यांकन/चिन्हीकरण शिविर का आयोजन होगा। शिविर सुबह 10 बजे से शुरू होगा, जिसमें विशेषज्ञों की टीम दिव्यांगजनों का परीक्षण एवं दस्तावेजों का सत्यापन करेगी। सहायक विकास अधिकारी समाज कल्याण कड़ा उमेश प्रताप सिंह ने बताया कि शिविर में आने वाले दिव्यांगजन आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो, दिव्यांग प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र समेत सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर आएं। उन्होंने बताया कि शिविर में कृत्रिम उपकरण, मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल, शादी-विवाह प्रोत्साहन पुरस्कार, शल्य चिकित्सा योजना, दिव्यांग पेंशन एवं कुष्ठावस्था पेंशन समेत विभिन्न योजनाओं के पात्र लाभार्थियों का चिन्हीकरण किया जाएगा। अधिकारियों ने पात्र दिव्यांगजनों से समय से पहुंचकर शिविर का लाभ उठाने का आह्वान किया है। यह भी पढ़ें- नहीं ...