अलीगढ़, जून 7 -- अलीगढ़। महाप्रबंधक जल डा. पीके सिंह ने बताया कि रावण टीला क्षेत्र में पानी की पाइप लाइन मरम्मत की जानी है। सोमवार को मरम्मत कार्य में समय लगेगा। इससे सुरेंद्र नगर, टिप्टीगंज, रावणटीला, हेमंत नगर, संगम बिहार, छर्रा अड्डा, विष्णुपुरी, न्यू विष्णुपुरी समेत आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई बाधित रहेगी। उपभोक्ताओं के अपील है कि वह पानी का इंतजाम सोमवार की सुबह कर लें ताकि दिन में परेशानी नहीं हो। यह भी पढ़ें- गुरुग्राम के इन 5 इलाकों में पानी सप्लाई के लिए नई पाइपलाइन बिछेगी, क्या तैयारी?

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...