भागलपुर, जून 12 -- भागलपुर, मुख्य संवाददाता। खान एवं भूतत्व विभाग ने मानसून अवधि में बालूघाटों से बालू खनन बंद रहने के संबंध में समाहर्ताओं को विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए हैं। खान निदेशक मनेश कुमार मीणा का पत्र गुरुवार को भागलपुर के डीएम को प्राप्त हुआ। पत्र में कहा गया कि राज्य पर्यावरण प्रभाव आकलन प्राधिकरण (एसईआईएए), बिहार द्वारा निर्गत पर्यावरणीय स्वीकृति के शर्त के अनुसार मानसून अवधि (मध्य जून से मध्य अक्तूबर) में नदी से बालू खनन प्रतिबंधित रहता है। यह भी पढ़ें- मानसून अवधि में अवैध बालू खनन और परिवहन पर रोक, निषेधाज्ञा लागूबालू खनन पर रोक ऐसे में 15 जून की मध्य रात्रि से 15 अक्तूबर तक बंदोबस्त बालूघाटों में बंदोबस्तधारी द्वारा किसी प्रकार का खनन न हो, यह सुनिश्चित कराने के लिए खनन पदाधिकारियों के साथ-साथ संबंधित थाना को भी घाट...