सोमवारी जल चढ़ाने देवघर रवाना हुआ डाक कांवरियों का जत्था
मुंगेर, अगस्त 3 -- तारापुर/असरगंज, निज संवाददाता। श्रावणी मेले के दौरान सावन माह के पहले रविवार को बाबा बैद्यनाथ धाम में जलाभिषेक के लिए कच्ची कांवरिया पथ पर आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिला। अहले सुबह से ही कांवरियों का जत्था बोलबम, हर-हर महादेव के जयघोष के साथ बाबाधाम की ओर बढ़ता रहा। रविवार को सुबह से आसमान में बादल छाए रहे और ठंडी हवाएं चलने से मौसम बेहद सुहावना बना रहा। अनुकूल मौसम का कांवरियों ने भरपूर आनंद उठाया। भीषण गर्मी से राहत मिलने के कारण श्रद्धालुओं ने बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा जारी रखी। सुबह से देर शाम तक कांवरियों की आवाजाही लगातार बनी रही। सोवार को जल चढ़ाने दोपहर बाद से शाम तक असरगंज कच्ची कांवरिया मार्ग पर डाक कांवरियों का चलना शुरू हुआ। डाक बम पूरे उत्साह के साथ भगवान शिव का जयघोष करते हुए आगे बढ़ते रहे। यह ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.