आगरा, जून 10 -- सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व में अब चार दिन ही शेष रह गए हैं। सोरों के लहरा गंगा घाट पर नदी की धारा अवरूद्ध होने से ग्रामीणों में आक्रोश है। सोमवती के स्नान पर्व पर हजारों की संख्या में श्रद्धालु धार्मिक अनुष्ठान करने पहुंचेंगे। ग्रामीणों ने अधिकारियों से मांग की है कि लहरा घाट पर गंगा में जल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। बुधवार को भाजपा के विस्तारक अतुल मिश्रा ने कहा कि लहरा गंगा घाट पर धारा अवरूद्ध होने से जल नहीं हैं। सोमवती अमावस्या से पूर्व लहरा घाट पर जल की व्यवस्था नहीं हुई तो श्रद्धालुओं को असुविधा होगी। यह भी पढ़ें- संत समाज ने शुकतीर्थ में समस्याओं के समाधान की मांग उठाई उन्हें बिना स्नान के ही गंगा घाट से वापस लौटना पड़ेगा। लहरा व गांव कादरवाड़ी के लोग बुधवार को घाट पर पहुंचे तो गंगा में पानी ही नहीं था। गंगा म...