आगरा, जून 2 -- तीर्थ नगरी सोरों में सोमवती अमावस्या के स्नान पर्व पर हजारों श्रद्धालु पूर्वजों की आत्मा की शांति के लिए धार्मिक अनुष्ठान करने आएंगे। तीर्थ पुरोहितों ने एसडीएम व प्रभारी अधिसासी अधिकारी हर्षिता देवड़ा से 15 जून को होने वाले स्नान पर्व पर श्रद्धालुओं को मूलभूत सुविधाएं मुहैया कराने की मांग की है। मंगलवार को एसडीएम हर्षिता देवड़ा से मुलाकात कर तीर्थ पुरोहितों ने कहा कि सोमवती अमावस्या पर सोरों आने वाले श्रद्धालुओं के लिए गर्मी को द्रष्टिगत रखते हुए मेला मैदान में जगह-जगह शीतल पेयजल की व्यवस्था की जाए। मेला मैदान में पार्किंग के साथ ही प्रकाश व्यवस्था का पर्याप्त इंतजाम हो। गर्मी से बचाव के लिए जगह-जगह टेंट लगाए जाएं। सोमवती स्नान पर्व पर सफाई व्यवस्था के लिए हरिपदी किनारे हर चार घंटे बाद सफाई कराई जाए। श्रद्धालुओं को स्नान कर...