बिजनौर, जून 15 -- जेठी अमावस्या और सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर गंगा स्नान के लिए हरिद्वार जाने वाले श्रद्धालुओं की भारी भीड़ सोमवार तड़के से ही रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड पर उमड़ पड़ी। सुबह अंधेरे से ही बड़ी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार के लिए निकल पड़े। ट्रेन व बसो में जगगह नहीं मिलने पर प्राइवेट वाहनो का सहारा लिया। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकीश्रद्धालुओं की भारी भीड़ जेठी अमावस्या और सोमवती अमावस्या हरिद्वार जाने वाले यात्रियों की भीड़ का आलम यह रहा कि ट्रेनों और रोडवेज बसों में यात्रियों को पैर रखने तक की जगह नहीं मिली। कई ट्रेनों के सामान्य डिब्बे पूरी तरह खचाखच भरे नजर आए, वहीं बस अड्डों पर भी यात्रियों की लंबी कतारें लगी रहीं। सीट न मिलने के कारण अनेक यात्रियों को घंटों इंतजार करना पड़ा। यह भी पढ़ें- सोमव...