अमरोहा, जून 15 -- सोमवती अमावस्या पर सोमवार सुबह विभिन्न राज्यों व जनपदों से आए हजारों श्रद्धालुओं ने ब्रजघाट व तिगरी गंगाधाम गंगा में आस्था की डुबकी लगाई। इस दौरान हर-हर गंगे के जयघोष से गंगानगरी गूंज उठी। अमावस्या पर गंगा स्नान के लिए दिल्ली, हरियाणा, राजस्थान राज्यों के अलावा अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, संभल, बिजनौर, हापुड़, मेरठ आदि जिलों से आए श्रद्धालुओं ने बृजघाट व तिगरीगंगा धाम में स्नान किया। दूर जनपदों के श्रद्धालुओं का आगमन बृजघाट में रविवार रात से शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने सोमवार को ब्रह्मकाल का शुभ मुहूर्त प्रारंभ होते ही हर-हर गंगे के जयकारों के बीच गंगास्नान किया। अधिकांश श्रद्धालुओं ने स्नान के बाद पुरोहितों से भगवान सत्यनारायण और सावित्री की कथा सुन उन्हें दक्षिणा दी तथा घर में सुख शांति की कामना की। यह भी पढ़ें- हापु...