कोडरमा, जून 16 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। सोमवती अमावस्या पर सामंतो काली मंदिर में विशेष पूजन-अर्चना व भजन-कीर्तन का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने माता काली की आराधना कर परिवार, समाज तथा देश की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की। कार्यक्रम की शुरुआत माता रानी के विधिवत पूजन-अर्चन से हुई। इसके पश्चात विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। भजन संध्या में महिला मंडल की सदस्यों ने एक से बढ़कर एक देवी भजनों की प्रस्तुति दी, जिससे पूरा मंदिर परिसर भक्तिमय वातावरण से सराबोर हो गया। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष रमेश हर्षधर अपनी पत्नी के साथ उपस्थित हुए। काली मंदिर महिला मंडल की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह ने उन्हें सत्साहित्य भेंट कर व उनकी पत्नी को चुनरी ओढ़ाकर सम्मानित किया। यह भी पढ़ें- विसनपुर दुर्गा मंदिर में भजन संध्या कार्यक...