सोमवती अमावस्या पर महिलाओं ने की पीपल वृक्ष की पूजा-अर्चना
कोडरमा, जून 15 -- झुमरी तिलैया, निज प्रतिनिधि। शहर के देवी मंडप के प्रांगण में सोमवती अमावस्या पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला। सुबह से ही सुहागिन महिलाओं की भीड़ पीपल वृक्ष के नीचे जुटी रही। महिलाओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर पीपल वृक्ष की 108 परिक्रमा लगाई। इसके साथ ही अपने पति और पुत्रों की दीर्घायु, सुख-समृद्धि एवं परिवार के कल्याण की कामना की। इस दौरान देवी मंडप के मुख्य पुजारी आचार्य कृष्ण मुरारी पांडेय ने कहा कि सोमवती अमावस्या के दिन पीपल पेड़ की पूजा का विशेष महत्त्व है, वहीं सोमवती अमावस्या और अधिकमास का संयोग अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर लगाई आस्था की डुबकी धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, माना जाता है कि इस दिन व्रत और पूजा करने से भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और भगवान शिव की क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.