रुडकी, जून 15 -- भगवानपुर, संवाददाता। सोमवती अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से सोमवार को कई जगहों पर लंबा जाम लग गया। धार्मिक स्थलों और मुख्य बाजार की ओर जाने वाले मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें देखने को मिलीं। इससे राहगीरों और यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों के अनुसार, कई घंटों तक यातायात धीमी गति से चलता रहा। वहीं, पैदल चलने वाले लोगों को भी भीड़ और जाम के कारण कठिनाइयों का सामना करना पड़ा। सोमवती अमावस्या के अवसर पर स्नान, दान और पूजा-अर्चना के लिए बड़ी संख्या में श्रद्धालु घरों से निकलते हैं, जिसके चलते विभिन्न धार्मिक स्थलों पर सामान्य दिनों की अपेक्षा अधिक भीड़ रही। यह भी पढ़ें- बुलंदशहर : सोमवती अमावस्या पर छोटी काशी में उमड़ा आस्था का सैलाब, जाम में फंसे श्रद्धालु यह भी पढ़ें- हापुड़ : सोमवती ...