सोमवती अमावस्या पर बालाजी मंदिर में विशेष अनुष्ठान
रांची, जून 15 -- रांची। रातू रोड स्थित श्रीलक्ष्मी वेंकटेश्वर, बालाजी मंदिर में सोमवार को सोमवती अमावस्या पर विशेष अनुष्ठान का आयोजन किया गया। सुबह विश्वरूप दर्शन के बाद भगवान का अभिषेक, भोग और आरती हुई। इस दौरान इस्कॉन साधकों और भजन मंडली के हरिनाम कीर्तन से माहौल भक्तिमय रहा। पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच खीर महाप्रसाद बांटा गया। उधर, शहर के विभिन्न काली मंदिरों में भी अमावस्या पर विशेष पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि की मंगल कामना की गई। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या पर क्यों की जाती है पीपल के पेड़ की परिक्रमा? जान लें तुलसी पूजन का महत्व भी यह भी पढ़ें- अमावस्या पर 51 लोगों ने रुद्राभिषेक कर विश्व शांति की कामना की यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या की रात करें 5 में से कोई भी 1 उपाय, मां लक्ष्मी करेंगी कृपा, होगा धन लाभ
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.