मिर्जापुर, जून 15 -- जिगना (मिर्जापुर )। पुरुषोत्तम मास के अंतिम सोमवार को सोमवती अमावस्या पर क्षेत्र के बदेवरा चौबे गांव स्थित बाबा बदेवरानाथ धाम में हजारों श्रद्धालुओं ने माँ गंगा के पवित्र जल से भोलेनाथ का जलाभिषेक किया। भोर में ही हर हर बम बम के नारे से मंदिर परिसर गुंजायमान हो उठा। दिव्य आरती पूजन के साथ भोलेनाथ की भव्य झांकी सजाई गई। भांग,धतूरा,विल्व पत्र,शमी पत्ता,बेला चमेली,गेंदा व गुलाब के फूलों से श्रृंगार किया गया। पुजारी महेंद्र गिरी ने बताया कि सोमवती अमावस्या पर भोर से ही भक्तों की भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर के दक्षिण महिलाओं ने देव वृक्ष पीपल की परिक्रमा कर कच्चे सूत का धागा बांधकर सुखमय जीवन की कामना की। यह भी पढ़ें- अधिमास के अंतिम सोमवार को पृथ्वीनाथ मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर के निकास द्वार पर महिला पुलिस नहीं...