शामली, जून 16 -- जलालाबाद। सोमवती अमावस्या के अवसर पर गंदेवड़ा गंगा-यमुना संगम घाट पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही श्रद्धालुओं ने पवित्र संगम में आस्था की डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने अपने पितरों की आत्मा की शांति के लिए तर्पण किया तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। जलालाबाद के गंदेवडा गंगा यमुना के पवित्र संगम घाट पर सोमवार को सोमती अमावस्या के पावन अवसर पर आस्था अनूठा दृष्य दिखाई दिया हजारो की संख्या मे स्त्री पुरूष व बच्चे श्रद्धा भक्ति के रंग मे सरोबार गंगा यमुना के पवित्र जल मे स्नान कर अपने पित्रो का तर्पण कर उनके आशीर्वाद की कामना करते नजर आये इस दौरान बड़ी संख्या में लोगों ने दान-पुण्य कर धर्म लाभ प्राप्त किया। यह भी पढ़ें- गंगा स्नान को उमड़ा आस्था का सैलाब, लगाई पुण्य की डुबकी संगम घाट पर श्रद्धा और...