सोमवती अमावस्या पर खिचड़ी का किया वितरण
गंगापार, जून 15 -- अधिक मास समापन व सोमवती अमावस्या के पावन अवसर पर जसरा स्थित हनुमान मंदिर जसरा लाइनपार में आने जाने वाले लोगों को रोककर खिचड़ी वितरण किया गया। इस अवसर पर स्थानीय लोगों के साथ ही श्रद्धालुओं तथा राहगीरों को प्रसाद स्वरूप खिचड़ी वितरित की गई। आयोजन भाजयुमो के जिला मीडिया प्रभारी सचिन श्रीवास्तव और उनके साथियों के द्वारा कराया गया। कार्यक्रम में सुरेन्द्र कुमार केसरवानी सोनू, विनीत केसरवानी, वीरेंद्र शर्मा, सूरज सोनी, गुलशन सोनकर, रवि यादव, विद्याकांत, चंद्र प्रकाश केसरवानी, अमन मिश्रा आदि रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.