कानपुर, जून 15 -- कानपुर। साल की पहली सोमवती अमावस्या पर सोमवार को श्रद्धालुओं ने गंगा घाटों पर स्नान किया। गंगा में पानी कम होने के कारण श्रद्धालुओं को जल धारा तक पहुंचने में काफी पैदल चलना पड़ा। स्नान के बाद दान भी किया गया। अमावस्या स्नान-दान और पूजा-पाठ के लिए महा पुण्यदायी है। 19 जून से शहनाइयों की गूंज के साथ मांगलिक कार्यों की वापसी होगी। नगर में सरसैया घाट, परमट घाट, अटल घाट, सिद्धनाथ घाट समेत बिठूर की घाटों पर भी सुबह से श्रद्धालु एकत्रित हुए और स्नान किया। पितरों का तर्पण और पितृ पूजा भी की। सरसैया घाट पर पानी की धारा तक पहुंचने के लिए लोग बीच नदी से गुजरे, जहां रास्ता अवरुद्ध था वहां तख्त डाले गए थे। सरसैया घाट पर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने भी स्नान किया। अनेक स्थानों पर भंडारे का भी आयोजन किया गया。 यह भी पढ़ें- पुरूषोत...