सोमवती अमावस्या कल, चित्रकूट मेले के लिए यूपी में ट्रैफिक डायवर्ट, इन रास्तों से न निकलें
संवाददाता, जून 14 -- भगवान राम की तपोभूमि धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवार को अमावस्या मेला लगेगा। सोमवती अमावस्या मेला में पांच लाख से अधिक की संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इसको देखते हुए जिला प्रशासन ने मेला क्षेत्र में भीड़ नियंत्रण से लेकर सुरक्षा को लेकर इंतजाम करने में जुटा है। प्रशासन ने रविवार को सुबह साढ़े पांच बजे से 16 जून की आधी रात तक भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगा दी है। धर्मनगरी चित्रकूट में सोमवती अमावस्या मेला का विशेष महत्व माना जाता है। देश के कोने-कोने से श्रद्धालु चित्रकूट आकर रामघाट में मंदाकिनी स्नान करते है। इसके बाद भगवान कामदनाथ के दर्शन कर परिक्रमा लगाते है। इस बार पुरुषोत्तम मास के साथ ही सोमवती अमावस्या है। जिसकी वजह से श्रद्धालुओं की भीड़ अधिक आने की संभावना है। यूपी-एमपी प्रशासन लाखों की भीड़ आने की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.