हरिद्वार, जून 12 -- वीकेंड और सोमवती अमावस्या स्नान पर उमड़ने वाली श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने यातायात व्यवस्था को लेकर विशेष योजना लागू की है। इसके तहत रविवार और सोमवार को हरिद्वार में भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। पुलिस अधिकारियों के अनुसार आगामी दो दिनों में हरिद्वार में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। वीकेंड के साथ-साथ सोमवती अमावस्या का विशेष स्नान होने के कारण हाईवे, शहर के प्रमुख मार्गों और गंगा घाटों पर अत्यधिक भीड़ रहने का अनुमान है। इसे देखते हुए भारी वाहनों के प्रवेश को अस्थायी रूप से प्रतिबंधित करने का निर्णय लिया गया है। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या और वीकेंड पर यातायात व्यवस्था सख्त, दो दिन बंद रहेंगे भारी वाहन सीओ ट्रैफिक बिपेंद्र सिंह ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया...