नैनीताल, जून 14 -- नैनीताल, संवाददाता। अधिक मास में पड़ने वाली सोमवती अमावस्या का दुर्लभ संयोग आज सोमवार को बन रहा है। आचार्य पंडित प्रकाश जोशी के अनुसार अधिक मास में सोमवती अमावस्या का योग कई वर्षों बाद बनता है, ऐसे में इसका धार्मिक और आध्यात्मिक महत्व सामान्य अमावस्या की अपेक्षा कहीं अधिक माना जाता है।बताया कि अमावस्या तिथि 14 जून को दोपहर 12.20 बजे शुरू होकर 15 जून को सुबह 8.24 बजे तक रहेगी। उदया तिथि के आधार पर सोमवती अमावस्या का पर्व 15 जून को मनाया जाएगा। इस दिन मृगशिरा नक्षत्र शाम 7.08 बजे तक व शूल योग सुबह 8.55 बजे तक रहेगा। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस्या आज, स्नान-दान और पितृ तर्पण का विशेष महत्व उन्होंने बताया कि आज सोमवार को स्नान, दान, पितृ तर्पण और भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए सुबह 5.23 बजे से 7.08 बजे तक का समय विशेष शुभ रहेगा...