गोरखपुर, जून 16 -- गोरखपुर, निज संवाददाता। पुरषोत्म मास के समापन व सोमवती अमावस्या पर सोमवार को मंदिरों, शिवालयों और सरोवरों पर सुहागिनों की भीड़ उमड़ी। सुबह से ही महिलाओं ने स्नान-ध्यान कर भगवान शिव और माता पार्वती की विधि पूर्वक पूजा-अर्चना की एवं वट वृक्ष की परिक्रमा कर अखंड सौभाग्य, सुख-समृद्धि आदि की कामना की। इस दौरान गोरखनाथ मंदिर, मानसरोवर स्थित मंदिर, बरदवा, श्रीबालाजी मंदिर सहित शहर के विभिन्न मंदिरों में श्रद्धालुओं की चहल-पहल बनी रही। मान्यताओं के अनुसार, सोमवती अमावस्या को सनातन परंपरा में अत्यंत पुण्यदायी माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन पवित्र नदियों एवं जलाशयों में स्नान, दान और जप-तप करने से विशेष फल की प्राप्ति होती है। यह भी पढ़ें- सोमवती अमावस पर महिलाओं ने पूजा कर मांगे आशीष इस बार पुरुषोत्तम मास के समापन के दिन ही ...