पीलीभीत, अप्रैल 7 -- पीलीभीत। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत गुजरात राज्य के सोमनाथ की स्वाभिमान यात्रा पर जिले के दस यात्री जाएंगे। जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। डीएम ने सभी विभागों को निर्देश जारी किए हैं। जिला पंचायत राज अधिकारी रोहित भारती ने बताया कि सात दिनों की प्रस्तावित सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा 19 अप्रैल से होगी। सोमनाथ की गौरवशाली गाथा और सांस्कृतिक विरासत के बारे में जानकारी दी जाएगी। दस अलग अलग सेक्टर से यात्री जाएंगे। इसमें एक सफाई कर्मचारी भी शामिल है। यात्रा में समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने को 11 श्रेणियां तय की गई है। इनमें महिला, युवा विजेता, वरिष्ठ नागरिक, स्वयं सहायता समूह, सरकारी योजनाओं के लाभार्थी, उद्यमी, तकनीकी क्षेत्र के विशेषज्ञ और सफाई कर्मचारी आदि शामिल हैं। यह सभी यात्री 18 अप्रैल को लखनऊ प...