कन्नौज, अप्रैल 19 -- कन्नौज। जिलाधिकारी आशुतोष मोहन अग्निहोत्री ने रविवार को कलेक्ट्रेट परिसर से सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा के तहत तीर्थयात्रियों के दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने यात्रियों को माला पहनाकर शुभकामनाएं दीं और यात्रा की सफलता की कामना की। यह दल पहले लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेगा, जिसके बाद गुजरात स्थित सोमनाथ के लिए प्रस्थान करेगा। कार्यक्रम के तहत 21 अप्रैल को यात्रा का सोमनाथ पहुंचना निर्धारित है।सोमनाथ प्रवास के दौरान 22 और 23 अप्रैल को तीर्थयात्री विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजनों में हिस्सा लेंगे। इनमें सोमनाथ संकल्प संवाद, मंदिर एवं परिसर दर्शन, लाइट एंड साउंड शो, सोमनाथ संग्रहालय भ्रमण, भजन संध्या, रुद्राभिषेक, महाआरती, प्रवचन और दीपोत्सव जैसे कार्यक्रम शामिल हैं। यह भी पढ़ें- सोमनाथ यात्रा के लि...