अयोध्या, अप्रैल 28 -- अयोध्या, संवाददाता। उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग की ओर से आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व यात्रा में डॉ. राममनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के एमबीए (टूरिज्म) के छात्र आलोक सिंह ने विवि का प्रतिनिधित्व किया। यह यात्रा 18 अप्रैल से 24 अप्रैल तक आयोजित की गई। यात्रा में प्रदेश के 1008 लोगों ने प्रतिभाग किया। इसमें 11 लोगों का चयन अयोध्या से हुआ था। सोमनाथ स्वाभियान पर्व यात्रा भारत की आस्था संस्कृति और आत्म गौरव का भव्य उत्सव मनाए जाने का मकसद रहा। विभाग के प्रो. हिमांशु शेखर सिंह ने छात्र आलोक सिंह का सोमनाथ स्वाभिमान यात्रा पर्व में प्रतिभाग करना गौरव का विषय बताया। विभागाध्यक्ष प्रो. शैलेन्द्र कुमार वर्मा ने छात्र को प्रोत्साहित करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी। डॉ. राणा रोहित सिंह, डॉ. महेंद्र पाल सिंह, डॉ. राकेश कुमार, डॉ. अं...