सोनभद्र, मई 10 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद के प्रमुख शिव मंदिरों में आगामी 11 मई को सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी गई। जिला पर्यटन अधिकारी राजेश भारती ने बताया कि पर्व के अवसर पर मंदिरों में वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना एवं विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। साथ ही मंदिर परिसरों और आसपास के क्षेत्रों में विशेष साफ-सफाई अभियान भी चलाया जाएगा। उन्होंने बताया कि प्रदेश सरकार द्वारा आयोजन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। कार्यक्रम को सफल और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विकासखंड, तहसील एवं जिला स्तर पर अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय कर दी गई हैं। यह भी पढ़ें- शिवालयों में 11 मई को होगा ओंकार जाप और रुद्राभिषेक संबंध...