गोंडा, मई 11 -- गोण्डा, संवाददाता। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत जिले में सोमवार को सभी प्रमुख शिव मंदिरों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम, जलाभिषेक, भजन-कीर्तन, महाआरती और पूजा-अर्चना का भव्य आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने उत्साह एवं श्रद्धा के साथ भगवान शिव का पूजन कर जनकल्याण एवं सुख-समृद्धि की कामना की। शहर में हनुमानगढ़ी मंदिर मालवीय नगर से बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर तक कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, महिलाओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान भक्तिमय वातावरण बना रहा तथा शिव भजनों एवं जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर पर आयोजित मुख्य कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन और सीडीओ दयानन्द प्रसाद ने पहुंचकर कलश यात्रा में सहभागिता की। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकली भव्य कलश यात्रा,...