सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर निकली भव्य कलश यात्रा, बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर में हुआ जलाभिषेक
गोंडा, मई 11 -- गोण्डा,संवाददाता। उत्तर प्रदेश में गोंडा जिले के सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत राज्य स्तरीय ज्योतिर्लिंग कार्यक्रम के अवसर पर शुक्रवार को बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर परिसर में भव्य धार्मिक आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डीएम प्रियंका निरंजन एवं दयानंद प्रसाद सहित अन्य अधिकारियों ने सहभागिता कर भगवान शिव का जलाभिषेक एवं पूजा-अर्चना की। कार्यक्रम की शुरुआत कलश यात्रा से हुई। श्रद्धालु महिलाओं एवं युवतियों ने सिर पर कलश रखकर भक्ति गीतों और जयकारों के बीच यात्रा निकाली। मंदिर परिसर हर हर महादेव के उद्घोष से गूंज उठा। यात्रा में बड़ी संख्या में स्थानीय श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।डीएम ने बाबा दुःखहरण नाथ मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की तथा जनपद की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। यह भी पढ़ें...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.