कन्नौज, अप्रैल 20 -- तालग्राम, संवाददाता। नगर पंचायत तालग्राम में शासन के निर्देशानुसार अधिशासी अधिकारी के निर्देशन में शिवाला मंदिर एवं आशुतोष धाम मंदिर में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्रद्धा और भक्ति का वातावरण छाया रहा। कस्बे के मोहल्ला जयनगर स्थित शिवाला मंदिर तथा मोहल्ला बजरिया के आशुतोष धाम मंदिर में पर्व को पूरे उत्साह और सद्भाव के साथ मनाया गया। आयोजन के दौरान शिवाला मंदिर में पंडित कामिनी प्रसाद शुक्ला तथा आशुतोष धाम मंदिर के पुजारी मधुबन मिश्रा ने विधि-विधान से मंत्रोच्चार करते हुए मूर्तियों का तिलक-वंदन किया। इसके बाद देवी-देवताओं को पुष्प अर्पित कर प्रसाद चढ़ाया गया। यह भी पढ़ें- सोमनाथ स्वाभिमान पर्व पर शिवमय हुआ प्रेक्षागृह तत्पश्चात हारमोनियम और ढोलक की धुन पर भजन-कीर्तन का आयोजन हुआ, जिससे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.