बहराइच, अप्रैल 17 -- बहराइच। महिला महाविद्यालय बहराइच में सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के अंतर्गत विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी का मुख्य विषय सोमनाथ मंदिर तथा उसमें स्थापित प्रथम ज्योतिर्लिंग के महत्व पर केंद्रित रहा। छात्राओं में शुभांगी त्रिवेदी, अनुभवी सिंह, सरिता यादव एवं शिखा सिंह ने भी अपने सारगर्भित एवं प्रभावशाली विचारों से सभी उपस्थित जनों को प्रभावित किया। कार्यक्रम के अंत में सभा मंडप सोमनाथ तीर्थ के जय घोष से गूंज उठा। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ.प्रिया मुखर्जी, डॉ.रीता शुक्ला, डॉ.प्रीति यादव, ज्योति त्रिपाठी, डॉ.मधुबाला ने अपने विचार प्रस्तुत रखे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.