नई दिल्ली, मई 12 -- पंकज कुमार पाण्डेय गिर सोमनाथ। अरब सागर के तट पर स्थित प्रथम ज्योतिर्लिंग सोमनाथ मंदिर केवल आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि सामाजिक सरोकार, महिला सशक्तीकरण, पर्यावरण संरक्षण और सांस्कृतिक पुनर्जागरण का भी प्रतीक बनता जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में संचालित सोमनाथ ट्रस्ट ने धार्मिक गतिविधियों को स्थानीय रोजगार और सामाजिक विकास से जोड़कर एक नई मिसाल प्रस्तुत की है। यह भी पढ़ें- सोमनाथ अमृत महोत्सव पर निकाली भव्य कलश यात्रामहिलाओं का योगदान मंदिर के शिखर पर चढ़ाई जाने वाली पवित्र ध्वजा से लेकर पाग पूजा में उपयोग होने वाली पगड़ियों के निर्माण तक का कार्य स्थानीय महिलाओं और स्वयं सहायता समूहों को सौंपा गया है। इससे सैकड़ों महिलाओं को नियमित रोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता मिली है। ट्रस्ट से जुड़ी महिलाएं बिल...