मुरादाबाद, मई 11 -- महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में सोमवार को सोमनाथ मंदिर के जीर्णोद्धार के 75 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रार्थना सभा में मेजर राजीव ढल ने छात्रों को सोमनाथ मंदिर के गौरवशाली इतिहास से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि किस प्रकार विदेशी आक्रांताओं ने समय-समय पर मंदिर को क्षति पहुंचाने का प्रयास किया, लेकिन श्रद्धालुओं की आस्था और सनातन संस्कृति की शक्ति के आगे उनके प्रयास सफल नहीं हो सके। अनेक राजाओं और समाजसेवियों ने अलग-अलग कालखंड में मंदिर का पुनर्निर्माण कराया। सरदार वल्लभभाई पटेल और केएम मुंशी के प्रयासों से सोमनाथ ट्रस्ट की स्थापना हुई तथा जनसहयोग से मंदिर का भव्य जीर्णोद्धार कराया गया। यह भी पढ़ें- History Of Somnath Temple: जानें कब बना भारत का पहला ज्योतिर्लिंग, कितनी बार टूटा और कैसे पहुंचे...