नई दिल्ली, जनवरी 5 -- सोमनाथ के ऐतिहासिक मंदिर पर हमले के इस वर्ष 1000 साल पूरे हो गए हैं। हिंदुओं की आस्था के बड़े केंद्र सोमनाथ मंदिर पर महमूद गजनी ने 1026 ई. में हमला किया था। इसके बाद एक लंबे इंतजार के बाद सोमनाथ मंदिर का पुनर्निर्माण कराया गया था। सोमनाथ मंदिर की बीते एक हजार सालों की इसी यात्रा को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी ने एक ब्लॉग लिखा है। इसमें उन्होंने मंदिर के पुनर्निर्माण के लिए सरदार वल्लभ भाई पटेल को क्रेडिट दिया है तो वहीं देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू पर निशाना भी साधा। वह लिखते हैं, 'सर्वविदित है कि आजादी के बाद सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण का पवित्र दायित्व सरदार वल्लभभाई पटेल के सक्षम हाथों में आया। उन्होंने आगे बढ़कर इस दायित्व के लिए कदम बढ़ाया। 1947 में दीवाली के समय उनकी सोमनाथ यात्रा हुई। उस यात्रा के अनुभव ने उन...