वाराणसी, अप्रैल 19 -- वाराणसी, कार्यालय संवाददाता। द्वादश ज्योतिर्लिंगों में प्रथम सोमनाथ मंदिर में सप्तम ज्योतिर्लिंग बाबा श्रीकाशी विश्वनाथ के सेवक सांस्कृतिक आदान-प्रदान करेंगे। इसके तहत आयोजित सोमनाथ स्वाभिमान पर्व समारोह में भाग लेने अलग-अलग कार्यक्षेत्रों के 10 प्रतिनिधि रविवार को गोमतीनगर (लखनऊ) से स्पेशल ट्रेन से सोमनाथ रवाना हुए। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया। संस्कृति विभाग के आमंत्रण पर जिला प्रशासन की ओर से नामित नोडल अधिकारी/जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह के नेतृत्व में प्रतिनिधि सड़क मार्ग से लखनऊ पहुंचे थे। लखनऊ से इनके साथ प्रदेश के सभी जनपदों से आए 10-10 प्रतिनिधि भी स्पेशल ट्रेन से सोमनाथ की यात्रा पर रवाना हुए। ट्रेन 21 अप्रैल को सोमनाथ पहुंचेगी। 22 और 23 अप्रैल को प्रतिनिधि सोमनाथ म...