मथुरा, मार्च 29 -- श्री श्री रवि शंकर के मार्गदर्शन में बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग आश्रम से स्वामी भव्यतेज इन 1000 वर्ष प्राचीन सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पावन अवशेषों को लेकर 2 अप्रैल को जनपद पहुंचेंगे। यह जानकारी स्थानीय होटल में आयोजित पत्रकार वार्ता में आर्ट ऑफ लिविंग की सन्यासी साध्वी राधारानी ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि यह यात्रा पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, केरल और तमिलनाडु से होते हुए उत्तर प्रदेश में झांसी, कानपुर होते हुए 2 अप्रैल को मथुरा पहुंचेगी। यहां से यह यात्रा आगरा, मेरठ, गजरौला, मुरादाबाद, प्रयागराज तथा काशी पहुंचेगी। सन्यासी साध्वी कनकेश्वरी ने बताया कि इतिहास के अनुसार वर्ष 1026 ईसवी में आक्रमणकारी महमूद गज़नवी द्वारा सोमनाथ मंदिर को ध्वस्त कर दिया गया था, किंतु आस्था की ज्योति निरंतर प्रज्वलित र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.