मेरठ, अप्रैल 5 -- शास्त्री नगर सरस्वती शिशु मंदिर परिसर में शनिवार को आस्था और श्रद्धा का आध्यात्मिक संगम देखने को मिला। आर्ट आफ लिविंग संस्थान द्वारा आयोजित भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के पवित्र अवशेषों के दर्शन के लिए श्रद्धालु उमड़ पड़े। सरस्वती शिशु मंदिर परिसर भक्तों की भीड़ से भरा रहा और पूरे वातावरण में जयकारे गूंजते रहे। देशव्यापी आध्यात्मिक यात्रा के बाद शहर पहुंचे भगवान सोमनाथ ज्योतिर्लिंग के अंशों के दर्शन के लिए श्रद्धालु सरस्वती शिशु मंदिर, में एकत्रित हुए। भक्ति, ध्यान और वैदिक मंत्रोच्चार के उच्चारण के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बैंगलोर आश्रम से आए स्वामी भव्यतेज के सान्निध्य में पंडित रोहित और पंडित सागर ने विधि विधान से पूजा अर्चना कराई। वैदिक मंत्रों की गूंज और भक्तिमय वातावरण ने उपस्थित श्रद्धालुओं को अद्भुत शांति और ...