अमरोहा, अप्रैल 8 -- गजरौला। आर्ट ऑफ लिविंग परिवार के संयोजन में श्रीसोमनाथ के मूल ज्योतिर्लिंग के पवित्र अंशों को नगर के एक बैंक्वेट हॉल में आयोजित कार्यक्रम में प्रस्तुत किया गया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं शिवलिंग के दर्शन कर पूजन किया।मंगलवार को स्थानीय भानपुर रेलवे फाटक के पास संचालित एक बैंक्वेट हॉल परिसर में आयोजित कार्यक्रम के दौरान आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक श्रीश्री रविशंकर के शिष्य स्वामी भव्य तेज ने ज्योतिर्लिंग की विस्तार संग जानकारी दी। आर्ट ऑफ लिविंग से जुड़े पदाधिकारियों के साथ शहर के अन्य लोगों ने भी आयोजन में शामिल होकर श्रीसोमनाथ के मूल ज्योतिर्लिंग के पवित्र अंशों की पूजा की। इस दौरान मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा, पूर्व सांसद देवेंद्र नागपाल, श्रीवेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय के प्रतिकुलाधिपति डॉ.राजीव त्यागी, प्रदीप गुप्...