फरीदाबाद, अप्रैल 10 -- फरीदाबाद, अशोक जैन। शहर में ऑनलाइन खरीद-बिक्री साइट पर ठगी का एक और मामला सामने आया है। इस बार एक महिला को पुराने सोफा सेट बेचने के नाम पर 40 हजार रुपये की चपत लगा दी गई। महिला ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसने सोफा बेचने के लिए एक ऑनलाइन साइट पर विज्ञापन डाला था। इसी दौरान एक व्यक्ति ने खुद को खरीदार बताकर फोन किया और सौदा तय कर लिया। इसके बाद उसने भुगतान करने के बहाने क्यूआर कोड भेजा। महिला ने क्यूआर कोड स्कैन कर यूपीआई पिन डाल दिया, जिससे उसके खाते में पैसे आने के बजाय दो अलग-अलग लेन-देन में 40 हजार रुपये कट गए। जब महिला को ठगी का अहसास हुआ तो आरोपी फोन पर बहाने बनाता रहा। पीड़िता ने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीड...