जहानाबाद, मार्च 22 -- अरवल निज संवाददाता पूर्व विधायक महानंद सिंह ने कहा है कि सोन नदी से अनियंत्रित बालू खनन के कारण सोन तटीय क्षेत्रों में पेयजल संकट गहराने लगा है। इस संदर्भ में मुख्यमंत्री से अनियंत्रित बालू खनन पर रोक लगाने की मांग उन्होंने की है। उन्होंने कहा कि अब तो सोन दियारा में खेती करने वाले किसानों के फसल एवं बगीचा को भी बुलडोजर से बर्बाद किया जा रहा है। माले के जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि कलेर प्रखंड के शिवपुर के महादलित दर्जनों परिवार को उजाड़ने का नोटिस दिया गया है। जबकि उन्हें भूदान यज्ञ कमिटी के द्वारा पर्चा मिला हुआ है और 50 वर्षों से बसे हुए हैं। वैकल्पिक व्यवस्था किए बगैर किसी भूमिहीन गरीब महादलित को उजाड़ना कहाँ का न्याय है । अरवल में आए दिन दुर्घटना में लोग मारे जाते हैं। यहां जो दुर्घटनाएं होती है इसके लिए सड़क ...