आरा, मई 16 -- सहार, संवाद सूत्र। सहार थाना क्षेत्र के करबासीन गांव स्थित सोन नदी में डूब रहे एक युवक को ग्रामीणों ने बचा लिया। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार सोन नदी तट पर शौच करने गये व्यक्ति का पैर फिसलने के कारण वह सोन नदी में डूबने लगा, जहां उसका इलाज किया जा रहा है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की सुबह करबासीन गांव निवासी अन्नु मंसूरी का 40 वर्षीय पुत्र इमामुदीन मंसुरी शौच करने के लिए सोन नदी के किनारे गया था। वहां नियंत्रण खोने के कारण सोन नदी में गिर गया और डूबने लगा। यह भी पढ़ें- सरयू नदी में डूबा युवक, तलाश जारी ग्रामीणों ने ईमामुदीन मंसुरी को बाहर निकाला। स्थिति नाजुक होने के कारण परिजनों की ओर से इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहार लाया गया, जहां उसका...