गढ़वा, अप्रैल 6 -- केतार, प्रतिनिधि। सोन नदी से बालू का उत्खनन कर अवैध ढुलाई करने के खिलाफ केतार पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर को जब्त किया है। यह कार्रवाई रविवार की रात गश्ती के दौरान की गई। जानकारी के अनुसार, बालू लदा ट्रैक्टर भवनाथपुर की ओर जा रहा था। उसी दौरान रात्रि गश्ती पर निकले थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी ने वाहन को रोककर जांच की। जांच में पाया गया कि ट्रैक्टर से अवैध तरीके से बालू का परिवहन किया जा रहा था। उसके बाद पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर थाना ले आई। वहीं चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि जिला खनन पदाधिकारी के निर्देश पर जब्त ट्रैक्टर, चालक और वाहन मालिक पर प्राथमिकी दर्ज कर लिया गया है। थाना प्रभारी ने स्पष्ट कहा कि अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। दोषियों को किसी भी ...