सोनभद्र, अप्रैल 3 -- सोनभद्र, संवाददाता। जुगैल थाना क्षेत्र के सोन नदी के किनारे गुजरी नामक स्थान पर मिले शव मामले का शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया। पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार की सुबह थाना क्षेत्र के चौरा टोला बिजौरा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने आपसी रंजिश में उसकी हत्या कर शव सोन नदी में फेंक दिया था। जुगैल थानाध्यक्ष जितेन्द्र कुमार थाना क्षेत्र के बड़गवां निवासी इश्रावती ने 14 मार्च को थाने में तहरीर देकर बताया कि उनके पति शिवचरन गोड़ को 14 मार्च को शाम चार बजे राम प्रसाद अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर ले गया था, जिसके बाद से वह लापता हो गए थे। 19 मार्च को शिवचरन का शव सोन नदी के किनारे गुजरी नामक स्थान पर सड़ी-गली अवस्था में बरामद हुआ था। मामले की जांच की जा रही थी। पुलिस ने शुक्रवार को आरोपी राम प्रसाद पुत्र गुलाब याद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.