सोन नदी में डूबे दोनों किशोरों का मिला शव
सोनभद्र, जून 3 -- कोन, हिन्दुस्तान संवाद। स्थानीय थाना क्षेत्र के हर्रा गांव के सोनझर टोला के समीप सोन नदी में डूबे दोनों किशोरों का शव बुधवार को बरामद कर लिया गया। मंगलवार को सोन नदी में नहाने के दौरान गहरे पानी में चले जाने से दोनों डूब गए थे। कोन थाना क्षेत्र के नैकहा गांव निवासी 14 वर्षीय पवन कुमार पुत्र मुखलाल और थाना क्षेत्र के रोगही गांव निवासी 13 वर्षीय कृष्णा निषाद पुत्र अरविंद निषाद मंगलवार की कोन के हर्रा गांव के सोनझर टोला के पास सोन नदी में नहाने गए थे। नहाते समय दोनों गहरे पानी में चले जाने के कारण डूब गए। यह भी पढ़ें- एक किशोर का शव बरामद ,दूसरे की तलाश जारी लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों की तलाश शुरु कर दी। मंगलवार को देर शाम तक दोनों की तलाश की गई लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को भी पु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.