सोन नदी में डूबने से युवक की मौत
सोनभद्र, अगस्त 21 -- सोनभद्र। चोपन थाना क्षेत्र के कन्हौरा गांव में शुक्रवार शाम सोन नदी में डूबने से एक युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज के मोर्चरी हाउस भेजवा दिया। कन्हौरा निवासी 35 वर्षीय सत्येंद्र कुशवाहा पुत्र रामलाल शाम करीब साढ़े पांच बजे गांव के सामने सोन नदी के किनारे खेत की ओर गया था। इसी दौरान पैर फिसलने से वह नदी में चला गया और डूब गया। जानकारी होने पर ग्रामीणों और मल्लाहों ने नदी में उसकी तलाश शुरू की। करीब सौ मीटर के दायरे में तलाश के दौरान सत्येंद्र का शव बरामद कर लिया गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक चोपन गोपाल जी गुप्ता पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.