औरंगाबाद, अप्रैल 17 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना क्षेत्र के नान्हू बिगहा के पश्चिम सोन नदी किनारे झाड़ियों में चल रहे अवैध महुआ शराब निर्माण के खिलाफ एलटीएफ प्रभारी दाउदनगर की टीम ने कार्रवाई करते हुए बड़ी मात्रा में सामग्री को नष्ट कर दिया। मौके पर तैयार की जा रही करीब 45 सौ लीटर महुआ सामग्री को घटनास्थल पर ही विनष्ट कर दिया गया। गुप्त सूचना के आधार पर एलटीएफ दाउदनगर की टीम ने उक्त स्थान पर छापेमारी की। झाड़ियों के बीच अस्थायी रूप से बनाए गए ठिकानों पर महुआ शराब बनाने की प्रक्रिया चल रही थी। टीम के पहुंचते ही मौके पर मौजूद लोग भागने में सफल हो गए, हालांकि उनके द्वारा छोड़ी गई बड़ी मात्रा में सामग्री बरामद की गई। यह भी पढ़ें- डेढ़ क्विंटल से अधिक जावा महुआ किया नष्ट, तीन गिरफ्तार कार्रवाई के दौरान शराब बनाने में प्रयुक्त ड्रम, बर...