सासाराम, मार्च 9 -- डेहरी, एक संवाददाता। तिलौथू एवं अमझोर थाना क्षेत्र के सामने स्थित सोन नदी डीला पर अचानक से हाथी की चिंघाड़ सुनकर सैकड़ो किसान वहां से भाग खड़े हुए। जबकि हाथी ने कई बीघे की गेहूं की फसल सब्जियां समेत किसानों के झोपड़िया को तहस-नहस कर दिया। झारखंड के जंगलों से बिछड़ कर आए इस हाथी के आतंक से सैकड़ो लोग प्रभावित हो गए हैं। हाथी के रेस्क्यू के संबंध में वन विभाग के अधिकारी ने कहा कि हाथी कई गांव से होता हुआ यहां पहुंचा है। उसके थकने का इंतजार करेंगे। फिर उसे ड्राइव कर उसी रास्ते से झारखंड के जंगलों तक छोड़ा जाएगा। अब यह कहना मुश्किल होगा कि हाथी वन विभाग के काबू में अगर नहीं आता है और आबादी वाले क्षेत्र में घुस गया तो जान माल की कितनी बर्बादी होगी इसका आंकलन लगाना मुश्किल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.