औरंगाबाद, मई 9 -- दाउदनगर, संवाद सूत्र। दाउदनगर थाना की एलटीएफ टीम ने सोन तटीय इलाके में कार्रवाई की। एलटीएफ प्रभारी सह एएसआई गोपाल प्रसाद के नेतृत्व में पुलिस ने बालूगंज से पश्चिम सोन नदी किनारे झाड़ियों में छापेमारी कर करीब सात हजार लीटर जावा महुआ विनष्ट किया। साथ ही मौके पर संचालित दो अवैध शराब भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया गया। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सोन नदी किनारे सुनसान इलाके में बड़े पैमाने पर शराब निर्माण का कार्य चल रहा है। पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इलाके में छापेमारी की। पुलिस के पहुंचने की भनक मिलते ही धंधेबाज मौके से फरार हो गए। यह भी पढ़ें- चौरम पुल के पास झाड़ियों से अंग्रेजी शराब बरामद, तस्कर फरार इसके बाद पुलिस ने शराब निर्माण में प्रयुक्त सामग्री को नष्ट करते हुए दोनों भट्ठियों को ध्वस्त कर दिया।

हिंदी ...